Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

बहरमपुर में आधी रात हमला, तीन कांग्रेस समर्थक घायल

शनिवार देर रात मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर चार में रहने वाले कृष्ण घोष के घर पर कथित तौर पर कुछ स्थानीय तृणमूल समर्थित बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

26 Apr 2026

बहरमपुर में आधी रात हमला, तीन कांग्रेस समर्थक घायल

मुर्शिदाबाद। बहरमपुर में मतदान के बाद शनिवार देर रात हिंसा का आरोप सामने आया है। कांग्रेस समर्थकों के घर पर हमले की घटना से इलाके में तनाव फैल गया है।

शनिवार देर रात मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर चार में रहने वाले कृष्ण घोष के घर पर कथित तौर पर कुछ स्थानीय तृणमूल समर्थित बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार की सदस्य दिया घोष का आरोप है कि शनिवार रात करीब दस बजे जब वह घर लौट रही थीं, तब कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र टिप्पणी की और हाथापाई की कोशिश की। उन्होंने इसका विरोध किया। जब वह घर लौटीं तो थोड़ी देर बाद वही लोग उनके घर पर पहुंच गए और कथित तौर पर तोड़फोड़ व मारपीट की।

घटना की खबर पाकर बहरमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी शनिवार रात ही मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान अधीर चौधरी के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों को एकजुट रहना चाहिए और अपने घरों में हथियार रखने चाहिए। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

इस मामले में बहरमपुर शहर युवा तृणमूल के अध्यक्ष पापाई घोष के नाम से शिकायत दर्ज कराई गई है। कांग्रेस की ओर से इस घटना को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग में भी शिकायत की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बहरमपुर में आधी रात हमला, तीन कांग्रेस समर्थक घायल
शनिवार देर रात मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर चार में रहने वाले कृष्ण घोष के घर पर कथित तौर पर कुछ स्थानीय तृणमूल समर्थित बदमाशों ने हमला क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News